- Inhelpu- My Choice: Best Motivational Books

Get Coupon Code For Recharge

Showing posts with label Best Motivational Books. Show all posts
Showing posts with label Best Motivational Books. Show all posts

14 Apr 2018

Think and Grow rich In Hindi By Napoleon Hill

Think and Grow rich(Sochiye aur amir baniye) Napoleon Hill 

Hello Friends, 
                         आज Inhelpu.xyz  आपके लिए अत्यंत प्रभावशाली Books में से एक "सोचिए और अमीर बनिए"  के बारे में बता रहा है. यह Book आर्थिक स्वतंत्रता (Financial Freedom), व्यक्तिगत उपलब्धि आदि ऐसे कई सारे फॉर्मूले(Formule) के बारे में विस्तारपूर्वक बताता है. जिसके बारे में पढ़कर/जानकर कई सारे लोग (लगभग 500+) अब तक काफी अमीर बन चुके है. इतना ही नहीं,




यदि आप अपने Life में कभी-भी हताश हुए है या लाख कोशिशों के बाद भी असफल हो रहे है या फ़िर किसी शारीरिक समस्या से ग्रस्त हैं, तो इसमें एक ऐसे कहानी का जिक्र भी किया गया है. जिसे पढ़ने के बाद आपको अपनी Problem का Solution मिल जाएगा। इस Book में ऐसे कई सारे हस्तियों के नाम दिए गए हैं. जिन्होंने इस Book के रहस्य की सहायता से काफी धन कमा चुके हैं. 



                                              Lesson Of Think & Grow Rich 


इस Book को Total 15 Lesion/ Chapter में बाँटा गया है.:--
  1. विचार ही वस्तु है 
  2. इच्छा    
  3. आस्था 
  4. आत्मसुझाव 
  5. विशेषज्ञीय / विशेषकृत ज्ञान 
  6. कल्पना 
  7. सुव्यवस्थित योजना 
  8. निर्णय 
  9. लगन 
  10. मास्टर माइंड की शक्ति 
  11. सैक्स रूपान्तरण का रहस्य 
  12. अवचेतन मस्तिष्क 
  13. मस्तिष्क 
  14. छठी इन्द्रिय 
  15. डर के छह भूत 

                    Purchase "Think And Grow Rich" Now With Amazon.in In  Hindi, English


                                                                     

 Thanks For  Reading

11 Apr 2018

Jeet Aapki By Shiv Khera In Hindi

Jeet Aapki By Shiv Khera In Hindi


Hello Friends, 
                      आज मैं आपको Best Powerful  Motivational Book "जीत आपकी" या "You Can Win" के 
बारे में बता रहा हूँ. यह किताब हमें सफ़ल होने के लिए जरुरी औजारों के बारे में बताती है, और एक खुशहाल 
जिंदगी का नक्शा तैयार करती है. इस किताब में उन उसूलों के बारे में जिक्र किया गया है,जिसका सही मात्रा में 
इस्तेमाल आपको कामयाबी की हर ऊंचाई तक पहुँचा सकता है. यह किताब हर कदम पर क़ामयाबी का सपना देखने से लेकर उन सपनों को सच करने तक के रास्ते बताती है.  केवल इतना ही नहीं, 

                                                  इस किताब का मक़सद यह भी है कि आपको आने-वाली जिंदगी के लिए एक Action Plan तैयार करने में मदद करे. यदि आपने अबतक कोई Plan नहीं बनाया, अपने Career को लेकर, तो यह किताब आपको तीन चीजें बताएगी:-

  •           आप क्या हासिल करना चाहते हैं?
  •           किस तरह से उसे हासिल करना चाहते है ? 
  •           कब तक हासिल करने की Plan/योजना है?  

            

Inspirational Story Of "You Can Win" 


1st Story:--     एक आदमी मेले में गुब्बारे बेच कर गुजर-बसर करता था. उसके पास कई रंगों ( Red, Blue, Green, etc.) के गुब्बारे थे. जब उसकी Sell कम होने लगती तो वह हीलियम Gas से भरा एक गुब्बारा हवा में उड़ा देता. बच्चे जब उस उड़ते गुब्बारे को देखते, तो वैसा ही गुब्बारा पाने के लिए उतारू हो उठते. और उस गुब्बारे को खरीदने पहुँच जाते, इससे उस आदमी की बिक्री फिर बड़ने लगती। इस तरह जब-भी उसकी Sell घटती तो वह अपनी बिक्री बढ़ाने का यही तरीका अपना लेता. 

            एक दिन गुब्बारे वाले को feel हुआ की कोई उसका जैकेट खींच रहा है. उसने पलट कर देखा तो वहाँ एक बच्चा खड़ा था. उस बच्चे ने उनसे पूछा कि "अगर आप हवा में किसी काले गुब्बारे को छोड़ें, तो क्या वह भी उड़ेगा ?" इस सवाल ने गुब्बारे वाले का मन छू लिया और बच्चे की ओर मुड़-कर उसने जवाव दिया, "बेटे, गुब्बारा अपने रंग की वजह से नहीं, बल्कि उसके अन्दर भरी चीज के वजह से उड़ता है."

                                     "You Can Win"  की यह Story हमें बताती है कि      "हमारे Life की जरुरी चीज हमारी अंदरूनी शख़्सियत है. हमारे अंदरूनी शख़्सियत की वजह से हमारा जो नज़रिया बनता है, वही हमें ऊपर उठाता है.



2nd Story:--     यह Story David और Goliath की है. इस कहानी में, Goliath एक राक्षस था जिसने हर आदमी के दिल में अपनी दशहत बैठा रखी थी. एक दिन 17 साल का एक भेड़ चराने वाला लड़का(David) अपने भाईयों से मिलने के लिए आया. उसने पूछा  "तुमलोग इस राक्षस  से क्यों नहीं लड़ते हो ?"  इस बात पर David के भाईयों ने कहा कि "क्या तुमने देखा नहीं कि वह इतना बड़ा है  कि उसे मारा नहीं जा सकता?"  इस पर David ने कहा,     "बात यह नहीं कि बड़ा होने की वजह से उसे मारा नहीं जा सकता, बल्कि हक़ीकत यह है कि वह इतना बड़ा है कि उसपर लगाया गया निशाना चूक नहीं सकता."       उसके बाद जो हुआ वह सबको मालूम है. David ने उस राक्षस को गुलेल से मार डाला. राक्षस वही था लेकिन उसके बारे में David का नज़रिया अलग था.    

                            "You Can Win"  की यह Story हमें बताती है कि हम नाक़ामयाबी को कैसे देखते हैं, यह हमारे नजरिए से तय होता है. positive सोच वाले आदमी के लिए नज़रिया क़ामयाबी की सीढ़ी बन सकता है. वहीं दूसरी और, Negative  सोच के आदमी के लिए यह रास्ते का रोड़ा बन सकता है. Think and Grow Rich के लेख़क Napolean Hill का कहना है कि     "हर problem अपने साथ अपने बराबर का या अपने से भी बड़ा अवसर लाती है."


Lesson Of You Can Win 


इस Book को Total 11 Chapter में बाँटा गया है. जो इस तरह से है:-
  1.    नज़रिए का महत्व 
  2.    सकारात्मक नज़रिया कैसे विकसित करें. 
  3.    सफलता 
  4.    हमें कौन सी चीज़ें पीछे धकेल रही है 
  5.    प्रेरणा 
  6.    आत्मसम्मान 
  7.    आपसी मेलजोल का महत्त्व 
  8.    अच्छी शख़्सियत बनाने के 25 तरीक़े 
  9.    अवचेतन मन और आदतें 
  10.    लक्ष्य बनाए 
  11.    नैतिक मूल्य और दूरअदंदेशी  
               Purchase "You Can Win" Now With Amazon.in In  Hindi, English

                                                                                

 Thanks For  Reading

6 Apr 2018

Rich Dad Poor Dad In Hindi by Robert Kiyosaki

Rich Dad Poor Dad By Robert T. Kiyosaki


Hello Friends,
                     आज मैं आपको World के Best Selling Book में शामिल "Rich Dad Poor Dad" के बारे में बता रहा हूँ. इस Book को हर व्यक्ति को अपने Life में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए. इस Book में, पैसों से पैसा कैसे कमाया जाता है, जैसे Topic के बारे में स्पष्ट  बताया गया है. 




Story 


"Rich Dad Poor Dad"   लेखक/ Robert  पर आधारित  एक कहानी है. उनके दो पिता, पहले उनके गरीब जैविक पिता और दूसरे उनके अमीर पिता, जो उनके बचपन के सबसे अच्छे Friend माइक के पिता हैं, उन्हें दोनों पिता से सफलता प्राप्त करने की लिए अलग-अलग शिक्षा मिलती है. 

                                         Robert के जैविक पिता पढ़े-लिखे और एक University के Professor थे लेकिन अपने Income का सही तरह से Management नहीं कर पाते. इस कारण उनकी Financial स्थिति सही नहीं रहती. वहीं दूसरी ओर उनके दूसरे पिता (उनके Friend माइक के पिता) काम पढ़े लिखे थे लेकिन उनकी गिनती वहाँ के अमीरों में होती. 

                                        Robert का मानना रहा है कि Poor और Middle Class के लोग पैसों के लिए काम करते है. वहीँ अमीरों के लिए पैसा काम करता है. गरीब व्यक्ति के अन्दर नौकरी, पेंशन, प्रमोशन जैसे चीजों की सुरक्षा को लेकर हमेशा डर बना रहता है जबकि अमीर आदमी हमेशा सीखने के लिए काम करता है और उससे पैसे कमाने के नए-नए रास्ते निकाल लेते  है. 

                                        Robert का मानना है कि संपत्ति(Assets) वो है, जो आपके जेब में पैसा लाता है न की पैसा निकलता है. लोगों को अपने Life में Passive Income (जैसे :- Business, Mutual Fund, Real State etc) पर ध्यान देना चाहिए. जिससे उनके जेब में पैसा आए. इसे विस्तार रूप से बताने के लिए Robert ने Book में कई सारे Example भी दिए है.  

"Rich Dad Poor Dad" Book के Robert ने 10 Lesson में बाँटा है. जो इस तरह है:-

  1. रिच डैड पुअर डैड.
  2. अमीर लोग पैसे के लिए काम नहीं करते.  
  3. पैसे की समझ क्यों सिखाई जानी चाहिए ?
  4. अपने काम से काम रखो. 
  5. टैक्स का इतिहास और कॉरपोरेशन्स की ताक़त.
  6. अमीर लोग पैसे का आविष्कार करते हैं. 
  7. पैसे के लिए काम न करें. 
  8. बाधाओं को पार करना. 
  9. शुरू करना. 
  10. और ज़्यादा चाहिए. 
उपसंहार:- केवल 700 Dollar से कॉलेज की शिक्षा. 

Robert Kiyosaki के बारे में:-

इस Book के Writer Robert Kiyosaki  एक Entrepreneur, Investor, Motivational-Speaker, Writer हैं। वह "Rich  Dad Poor Dad" Book की श्रृंखला के लिए बहुत लोकप्रिय है. वह एक जापानी अमेरिकी है जो हिल्लो, हवाई में पैदा हुए थे.  26 लाख से अधिक प्रतियों की बिक्री के साथ 15 से अधिक Books को मुद्रित करने के बाद, उनके पास एक Blog भी है. वह दुनिया भर के अर्थशास्त्र, निवेश, व्यवसाय, विश्व वित्तीय बाजारों और याहू पर निजी व्यवसाय के बारे में अपने नवीनतम राय के बारे में लिखते हैं.

Purchase "Rich Dad Poor Dad" Now With Amazon.in In  Marathi, Hindi, English.


                                                                    

Comments system

[blogger][facebook]

Disqus Shortname

designcart
Powered by Blogger.